Shani Ast 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
Shani Ast 2026: 13 मार्च 2026 से शनि देव मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। यह स्थिति लगभग 40 दिनों तक यानी 22 अप्रैल 2026 तक बनी रहेगी। इस दौरान मेष, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशियों के जातकों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इस अवधि का प्रभाव और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Table of Contents
ज्योतिष में शनि देव का महत्व
ज्योतिष में शनि देव को कर्मों का न्याय करने वाला ग्रह माना जाता है, इसलिए उन्हें न्यायाधीश भी कहा जाता है। शनि की चाल बेहद धीमी होती है, लेकिन जब भी उनकी स्थिति में बदलाव होता है तो उसका असर मानव जीवन और वातावरण पर गहरा पड़ता है।
वर्ष 2026 में 13 मार्च को शनि देव मीन राशि में रहते हुए अस्त होंगे। सूर्य के अत्यधिक निकट होने के कारण इस समय शनि अपनी पूर्ण शक्ति से प्रभाव नहीं डाल पाएंगे। यह स्थिति कुछ लोगों के लिए चुनौतियां ला सकती है, जबकि कुछ राशियों के लिए यह नई संभावनाओं के द्वार भी खोल सकती है।
शनि अस्त का समय और प्रभाव
ज्योतिषीय गणना के अनुसार 13 मार्च 2026 को शाम 07:13 बजे शनि देव अस्त होंगे, जबकि 22 अप्रैल 2026 को सुबह 04:49 बजे पुनः उदित होंगे। लगभग 40 दिनों की इस अवधि में शनि का प्रभाव थोड़ा कम हो जाता है, जिससे कई कामों की गति धीमी पड़ सकती है।
हालांकि यह समय सभी के लिए नकारात्मक नहीं माना जाता। कुछ राशियों के लिए यह ऐसा दौर हो सकता है, जब रुके हुए काम दोबारा आगे बढ़ने लगें।
और पढ़ें:- Shahrukh Khan: ने नई फिल्म के लिए मेकर्स के साथ मिलकर की तगड़ी प्लानिंग
इन राशियों के लिए रहेगा शुभ समय
मेष राशि:
आपकी कुंडली के बारहवें भाव में शनि का अस्त होना आर्थिक सुधार के संकेत दे सकता है। साढ़ेसाती का पहला चरण होने के बावजूद आपको मानसिक शांति मिल सकती है और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना बनेगी।
वृश्चिक राशि:
यह समय करियर और व्यापार के लिए अनुकूल रह सकता है। पांचवें भाव में शनि के अस्त होने से नौकरी में स्थिरता, प्रमोशन या व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ के योग बन सकते हैं।
कुंभ राशि:
दूसरे भाव में शनि के अस्त होने से धन संचय के नए अवसर मिल सकते हैं। साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने के कारण आपको इस दौरान काफी राहत महसूस हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मीन राशि:
आपकी ही राशि में शनि का अस्त होना स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक हो सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
शनि के अस्त काल में उनकी दृष्टि अपेक्षाकृत कम प्रभावी होती है, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। भले ही कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी हो, लेकिन धैर्य, अनुशासन और सोच-समझकर कदम उठाना बेहद जरूरी है।
खासतौर पर मेष और कुंभ राशि के लोगों को साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण निवेश या कानूनी मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लेना चाहिए।