Single Post

Home – Single Post

Monalisha
मोनालिसा-फरमान से नाराज परिवार (Photo: Social Media)

प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होकर पहचान बनाने वाली Monalisha ने फरमान खान से शादी कर अपने परिवार से दूरी बना ली है। इस फैसले के बाद उनके घर में गहरा दुख और सन्नाटा छा गया है।

माता-पिता, दादी, चाचा और बहन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ केरल में नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। परिवार ने इस रिश्ते को लेकर नाराज़गी जताते हुए इसे ‘लव जिहाद’ तक बताया है।

और पढ़ें:- Shani Ast 2026: 13 मार्च से शनि देव होंगे अस्त, 40 दिनों तक इन 4 राशियों के लिए शुभ समय

मोनालिसा की मां अपनी बेटी से दूर रहकर बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से बेटी से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, क्योंकि उसके दोनों फोन बंद हैं। वह लगातार बेटी की वापसी के लिए दुआ कर रही हैं और मीडिया के सामने भी गुहार लगा रही हैं।

monalisha ki maa
मोनालिसा की मां

महेश्वर स्थित उनके घर में मातम जैसा माहौल है। परिवार को इस शादी से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन सिर्फ 6 महीने के रिश्ते में मोनालिसा का परिवार के खिलाफ जाना सभी के लिए हैरानी की बात बन गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मोनालिसा की मां हाथ जोड़कर बेटी को वापस लाने की अपील करती नजर आ रही हैं। रोते-रोते वह बेसुध होकर जमीन पर गिर जाती हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर डर लग रहा है। उनका आरोप है कि किसी ने उनकी बेटी को बहकाया है।

उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा के पास फोन नहीं है, इसलिए उनसे बात करना संभव नहीं हो पा रहा है। मां का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे दुनिया की समझ नहीं है। उनकी ये हालत देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

Fill This Form

Success

Thank you! Form submitted successfully.

This field is required