NEET UG 2026: सीबीआई ने पेपर लीक के 'मास्टरमाइंड' केमिस्ट्री प्रोफेसर को किया गिरफ्तार, 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा - Top Rated Agency

Single Post

Home – Single Post

देश के सबसे बड़े मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2026, को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक के मामले में मुख्य साजिशकर्ता (Kingpin) को गिरफ्तार कर लिया है। पी.वी. कुलकर्णी (PV Kulkarni) नाम का यह शख्स एक केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं और वो राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े थे।सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कुलकर्णी ने अपनी इसी पहुंच का दुरुपयोग किया।

यह भी पढ़ें:- IPL 2026: में युवा खिलाड़ियों का जलवा, कई नए सितारे आए सामने

उन्होंने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में पुणे स्थित अपने घर पर खास कोचिंग क्लासेज आयोजित कीं, जहां उन्होंने लीक किए गए प्रश्नपत्र के सवाल और उनके जवाब छात्रों को सुनाए। इसके एवज में छात्रों से लाखों रुपये लिए गए। अब तक इस मामले में कई राज्यों से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पूरे मामले के सामने आने के बाद, NTA ने 3 मई 2026 को हुई NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया।

छात्रों और अभिभावकों में इसको लेकर काफी रोष है। हालांकि, अब राहत भरी खबर यह है कि दोबारा परीक्षा (Re-NEET) की तारीख का एलान कर दिया गया है। NTA के अनुसार, NEET UG 2026 की पुनःपरीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कैंडिडेट्स को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा।इस पूरे घटनाक्रम ने देशभर में 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य पर संकट पैदा कर दिया है।

छात्र कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और सरकार पर परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने का दबाव है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अब NEET परीक्षा अगले साल से पूरी तरह ऑनलाइन (Computer-Based Test) की जाएगी।

Fill This Form

Success

Thank you! Form submitted successfully.

This field is required